Loading...

सीडीपीओ कार्यालय में चोरो ने लगाई सेंध, कंप्यूटर-यूपीएस और…

PRIYANKA THAKUR • 22 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / सोलन

जिला सोलन के नालागढ़ स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में चोरो ने सेंधमारी कर वहां रखे स्क्रैप और कंप्यूटरो को चोरी कर लिया और वहां से रफूचक्कर हो गए। जब सुबह कर्मचारी किसी काम से कार्यालय पहुंचा तो वह हैरान रह गया। उसने देखा कि अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था और कुछ कंप्यूटर भी गायब थे।

इसके बाद उसने अन्य अधिकारियों और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्यालयों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया। जाँच में यह भी पाया गया कि कंप्पूटर के यूपीएस और छत से लोहे की स्क्रैप भी चोरी हुए है।

चोरी हुए सामान की कीमत का आंकलन किया जा रहा है। उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यालय के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।