Loading...

सीढ़ियों से गिरकर 31 वर्षीय प्रवासी युवक की मौत

PARUL • 3 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में अवाहदेवी के तहत एक प्रवासी व्यक्ति की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई है। मृतक की पहचान 31 वर्षीय राहुल पुत्र रमेश निवासी शिशाई घाट डाकघर कारतहारी टिगरा, जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल यहां पर किराये के कमरे में रहता था और दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता था। युवक अविवाहित था और यहां अकेला रहता था। इस दौरान वह सीढ़ियों से गिर गया और उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने मामले की पुष्टि की है।