Loading...

सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की डेटशीट, इस दिन से शुरु होंगे एग्जाम…

Ankita • 12 Dec 2023 • 1 Min Read

सीबीएसई ने साल 2024 में होने वाले 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और 10 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड की यह परीक्षाएं लगभग 55 दिनों तक चलेंगी। इसके साथ सीबीएसई ने कुछ दिशा निर्देश भी जारी किए हैं।

विद्यार्थी सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं 2024 परीक्षा की सारी तारीखों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपनी परीक्षा की तारीख चेक कर सकते है। सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं-12वीं 2024 परीक्षा के लिए करीब डेढ़ महिने पहले डेटशीट जारी कर दिया है।

बता दें साल 2023 में बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू की गई थी। सीबीएसई दसवीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च तक किया गया था। वहीं सीबीएसई 12वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 5 अप्रैल तक किया गया था।