लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सीमेंट से लदे ट्रक ने 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कुचला, दर्दनाक मौत

Ankita | 21 जून 2024 at 4:12 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे पेश आ रहे है। मामला हमीरपुर जिला के तहत भोटा के नजदीक टियाले दा घट के कैंची मोड़ के पास का है, यहां एक तेज रफ्तार सीमेंट से लदे ट्रक ने 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला की जान चली गई है।

मृतक महिला की पहचान बर्फी देवी(95) साल पत्नी बख्शी राम, गांव चौकड़ तहसील हमीरपुर के रूप में हुई है। वहीं वृद्ध महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, ट्रक नंबर एचपी 21सी- 2806 बरमाणा से सीमेंट लेकर हमीरपुर की तरफ आ रहा था। महिला अपनी रिश्तेदारी में गांव चौकड़ डाकघर अग्घार तहसील जिला हमीरपुर के पास रहती थी। वह सुबह सैर करने निकली थी।

इस दौरान ट्रक ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रक की टक्कर से महिला के शरीर के तीन टुकड़े हो गए। भोटा पुलिस सहायता कक्ष प्रभारी राजेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]