सीमेंट से लदे ट्रैक्टर की टूटी हुक, हादसे में…..
HNN/काँगड़ा
जिला काँगड़ा में ब्लाक खंड परागपुर के अंतर्गत गांव रोड़ी-कोड़ी के पास एक सीमेंट से लदे ट्रैक्टर की हुक टूट गई। हुक टूटने से ट्रैक्टर में लदा सीमेंट पूरी तरह बिखर गया। गनीमत यह रही कि ट्रैक्टर में सवार लोग बाल-बाल बच गए हैं। हालांकि कुछेक को मामूली चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी ने अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे किसी ठेकेदार की लेबर सीमेंट की बोरियां लेकर अपने क्वार्टर वापस आ रहे थे। इसी दौरान रोड़ी-कोड़ी गांव के पास ट्रैक्टर की हुक टूट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक व अन्य लोगों को मामूली चोटे आए हैं। वहीं ट्रैक्टर की हुक टूटने से बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए यह रास्ता रात से ही बदं रहा।
जिसके बाद अगली सुबह करीब 8:00 बजे ट्रैक्टर-ट्राली को हटाया गया और वाहनों की आवाजाही के लिए रास्ता खोला गया। डाडासीबा पुलिस चौकी प्रभारी किशोर चंद ने बताया कि इस बारे पुलिस के पास कोई भी शिकायत दर्ज नहीं हुई है।