Loading...

सुक्खू सरकार की कैबिनेट बैठक 1 मार्च को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा…..

Ankita • 25 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की कैबिनेट बैठक एक मार्च को होगी। यह इस सरकार की तीसरी कैबिनेट बैठक है। इस बैठक में पूर्व जयराम सरकार के समय में खोले गए गए शिक्षण संस्थानों को लेकर सरकार फैसला ले सकती है। इसके अलावा बैठक में शिक्षा विभाग में कुछ भर्तियों पर भी सरकार द्वारा फैसला लेने की संभावना है।

शिक्षा विभाग के तहत पूर्व सरकार ने 380 शिक्षण संस्थान अपने आखिरी समय में खोले हैं, इनको लेकर रिपोर्ट इस कैबिनेट में पेश की जा सकती है। कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) में एसओपी को लेकर चर्चा होनी है। इसके अलावा एक लाख युवाओं को रोजगार दिए जाने के मामले पर भी मंथन होगा।