सुक्खू सरकार की पांचवी कैबिनेट बैठक 6 मार्च को, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पांचवी कैबिनेट बैठक 6 मार्च यानि सोमवार को आयोजित होगी। बता दें मंत्रिमंडल की इस बैठक की अध्य्क्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। सप्ताह के भीतर राज्य मंत्रिमंडल की यह तीसरी बैठक होगी।
बता दें प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में दोपहर दो बजे से राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुरू होगी। इससे पहले 1 और 3 मार्च को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हो चुकी है। 3 मार्च को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सीएम सुक्खू ने कई बड़े फैसले सुनाए थे। 6 मार्च सोमवार को होने वाली बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय होंगे और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।