सुक्खू सरकार ने अनिल मनकोटिया को विधानसभा प्रकोष्ठ का ओएसडी किया नियुक्त
HNN/ शिमला
जिला हमीरपुर के तहसीलदार अनिल मनकोटिया को हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिमला में तहसीलदार रिकवरी के पद पर नियुक्ति दी है। इसके साथ ही उन्हें शिमला सचिवालय स्थित विधानसभा प्रकोष्ठ में अस्थायी रूप से ओएसडी भी नियुक्त किया है।
अनिल मनकोटिया वर्तमान में तहसीलदार हमीरपुर के पद पर सेवारत थे, जबकि पूर्व में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में तहसीलदार रह चुके हैं। जिला हमीरपुर में उनकी बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए हिमाचल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकार में अहम जिम्मेदारी दी है।