सुक्खू सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, 8 एचएएस अधिकारियों के तबादले
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। बता दें प्रदेश सरकार ने 8 एचएएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं।
शुक्रवार को कार्मिक विभाग की ओर से जारी तबादला आदेशों के तहत एचएएस मयंक शर्मा है का भोरंज से तबादला कर असिस्टेंट कमिश्नर (राजस्व) कम तहसीलदार कमराऊ (सिरमौर) लगाया गया है।
इसके अलावा अर्शिया शर्मा को ठियोग से ट्रांसफर कर असिस्टेंट कमिश्नर (राजस्व) कम तहसीलदार झंडुता, शिक्षा को असिस्टेंट कमिश्नर (राजस्व) कम तहसीलदार इंदौरा लगाया है। 2021 बैच के एचएएस अमित कथैक को करसोग से थुनाग के लिए ट्रांसफर किया गया।
सरकार ने इन्हें असिस्टेंट कमिश्नर (राजस्व) कम तहसीलदार थुनाग लगाया है। एचएएस मोहित रत्न को मशोबरा से ट्रांसफर कर असिस्टेंट कमिश्नर (राजस्व) कम तहसीलदार कांगड़ा और कुलवंत सिंह को सोलन से असिस्टेंट कमिश्नर (राजस्व) कम तहसीलदार पूह (किन्नौर) लगाया है।
ओशिन को कुल्लू के नग्गर से ट्रांसफर कर असिस्टेंट कमिश्नर (राजस्व) कम तहसीलदार संधौल मंडी और एचएएस अकांक्षा शर्मा को नादौन से ट्रांसफर कर असिस्टेंट कमिश्नर (राजस्व) कम तहसीलदार भुंतर कुल्लू लगाया है।