Loading...

सुक्खू सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, तीन आईपीएस, पांच एचपीएस अफसरों के तबादले

Ankita • 21 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने आज मंगलवार को 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 3 आईपीएस और 5 एचपीएस अधिकारी हैं। इसको लेकर सुक्खू सरकार ने आज अधिसूचना जारी की है।

जारी किए गए आदेशों के अनुसार आईजी नॉर्थ जोन धर्मशाला सुमेधा द्विवेदी को आईजी क्राइम, नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभिषेक दुल्लर को डीआईजी धर्मशाला और शिवानी मेहता को एसडीपीओ रामपुर नियुक्त किया गया है।

एचपीएस अफसरों में चंद्रशेखर को डिप्टी एसपी एसडीआरएफ मंडी, प्रवीण धीमान को एएसपी पंडोह बटालियन मंडी, संजीव कुमार को एएसपी ऊना, जतिंद्र कुमार को एसडीपीओ अंब और डॉ. वसुधा सूद को डीएसपी वनगढ़ बटालियन ऊना भेजा गया है।