Loading...

सुक्खू सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, 11 खंड विकास अधिकारियों के तबादले

Ankita • 1 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने आज शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल किया है। बता दें सुक्खू सरकार ने हिमाचल के 11 खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के तबादले आदेश जारी आदेश कर दिए हैं। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

जारी की गई अधिसूचना के अनुसार खंड विकास अधिकारी श्याम सिंह को नगरोटा सूरियां, विनय चौहान को द्रंग जिला मंडी में तैनाती दी है। इसी तरह राकेश कुमार पटियाल को हिमांशी के स्थान पर बैजनाथ लगाया गया है। हिमांशी के तबादला आदेश अलग के जारी होंगे।

सतेंद्र ठाकुर को बीडीओ ग्रामीण विकास विभाग मुख्यालय शिमला, बुशीर खान को बल्ह, शेफाली ठाकुर प्रोजेक्ट निदेशक व जिला मिशन ऊना में प्रबंधक, तपेंद्र सिंह नेगी प्रोजेक्ट निदेशक/ जिला मिशन मैनेजर सोलन लगाया है।

चंद्र वीर सिंह को कांगड़ा में निदेशक/ प्रोजेक्ट अधिकारी डीआरडीए, सोनू गोयल प्रोजेक्ट निदेशक/ जिला मिशन प्रबंधक मंडी, रजनी गौतम उप निदेशक/प्रोजेक्ट अधिकारी डीआरडीए मंडी और ईश्वर लाल वर्मा को बीडीओ रोहड़ू जिला शिमला लगाया है।