सुक्खू सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, 11 तहसीलदारों के तबादले
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने आज गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल किया है। बता दें सुक्खू सरकार ने हिमाचल के 11 तहसीलदारों के तबादले आदेश जारी कर दिए हैं। इस संबंध में प्रधान सचिव राजस्व ओंकार चंद शर्मा ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
जारी अधिसूचना के अनुसार जगपाल सिंह को नेरवा से कसौली, जय सिंह को पूह से शिलाई, हरीश कुमार को जोगिंद्रनगर से बैजनाथ, भावना वर्मा को बैजनाथ से जोगिंद्रनगर, मनमोहन जिस्टु को कसौली से शिमला, राजिंद्र सिंह को कुपवी से कंडाघाट, अमन कुमार को कंडाघाट से कुपवी, अशोक कुमार को भरमौर से हमीरपुर, राजीव रांटा को संगड़ाह से सोलन और विपन ठाकुर को श्री नयना देवी जी स्वारघाट से घनारी ट्रांसफर किया गया है।