Loading...

सुक्खू सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, 16 एचएएस और 16 आईएएस के तबादले

Ankita • 24 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने आज सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। बता दें सुक्खू सरकार ने हिमाचल के 16 आईएएस और 16 एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। जारी किए गए आदेशों के अनुसार सुमित खिमटा सिरमौर और राहुल कुमार लाहौल के नए उपायुक्त होंगे।

ललित जैन को बीबीएन अथॉरिटी का सीईओ, गोपाल चंद को शिमला स्मार्ट सिटी का अतिरिक्त कार्यभार, सुदेश कुमार मोखटा को प्रबंध निदेशक एचपीएमसी और प्रोजक्ट निदेशक बागवानी विकास सोसायटी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

रिचा वर्मा को निदेशक लैंड रिकॉर्ड, राजेश्वर गोयल को प्रबंध निदेशक नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त कार्यभार, दुनी चंद राणा को विशेष सचिव आपदा प्रबंधन, राम कुमार गौतम को निदेशक खाद्य और उपभोक्ता मामले, शुभ करण सिंह को हिमऊर्जा सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।