सुक्खू सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, 10 तहसीलदारों के तबादले
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। बता दें सुक्खू सरकार ने 10 तहसीलदारों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं।
जारी किए गए आदेशों के अनुसार प्रवीण कुमार को कांगड़ा से नगरोटा बगवां, नियुक्ति का इंतजार कर रहे कृष्ण कुमार को जवाली, बालकृष्ण को जवाली से सरकाघाट, मनोहर लाल को संधोल से ज्वालामुखी, परमानंद रघुवंशी को जुन्गा से रामशहर, शिखा को झंडूता से घनेरी, रवीश चंदेल को निहरी से निदेशालय ऊर्जा शिमला तैनात किया गया है।
दिक्षांत ठाकुर को थुनाग से औट, जयमल चंद को हरिपुर से हरोली और सुरभि नेगी को हरोली से रिकवरी कुल्लू में तैनाती दी गई है। तहसीलदार कुलताज व सुरेश कुमार के नियुक्ति आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने तबादला आदेश जारी किए हैं।