Loading...

सुक्खू सरकार ने लिया फैसला, अब राशन डिपुओं में मिलेगा विटामिन-ए और डी युक्त खाद्य तेल

Ankita • 23 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज एक फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में अब राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपुओं में और अधिक पौष्टिक खाद्य तेल मिलेगा। बता दें हिमाचल में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता है, जिन्हें यह सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि खान-पान के चलते बीमारियों से जूझ रहे हिमाचल को अब अधिक पौष्टिक खाद्य तेल मिलेगा। इसी के साथ प्रदेश की सुक्खू एक और फैसला लिया है।

सरकार ने उपभोक्ताओं को अगले माह प्रति राशनकार्ड पर आठ किलो चावल देने का फैसला लिया है। इससे पहले उपभोक्ताओं को पांच से साढ़े छह किलो चावल उपलब्ध कराया जा रहा था। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से यह आदेश जारी कर दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि तेल को फोर्टिफाइड कर इसमें विटामिन-ए और डी पौष्टिक तत्व मिलाए गए हैं। अभी लोगों को आयरन, फोलिक एसिड युक्त आटा दिया जा रहा है।

अब पौष्टिक तत्व युक्त तेल की सप्लाई शुरू कर दी गई है। राशनकार्ड उपभोक्ताओं को पहले से ही आयरन और आयोडीन युक्त नमक उपलब्ध कराया जा रहा है। हिमाचल सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर तीन दालें (मलका, माश और दाल चना), दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), चीनी और नमक उपलब्ध कराया जा रहा है। आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर दे रही हैं।

माह के पहले सप्ताह डिपुओं में राशन की सप्लाई भेजी जाती है। 20 तारीख तक उपभोक्ताओं को डिपुओं में राशन लेना होता है। खाद्य आपूर्ति विभाग का मानना है कि लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहे, इसके चलते डिपुओं में पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के संयुक्त निदेशक रविंद्र ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।