Loading...

सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, हुआ ऐलान…

SAPNA THAKUR • 10 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर मुहर लग चुकी है। बता दे, प्रदेश में कांग्रेस का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर बीते कल से ही संशय बना हुआ था। परंतु शनिवार को प्रदेश की राजधानी शिमला में हुई विधायक दल की बैठक में सब कुछ स्पष्ट हो गया है।

बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लग गई है। बता दें, कांग्रेस हाईकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम को पहले ही मंजूरी दे दी थी बस ऐलान का इंतजार था। बैठक में सुक्खू के नाम पर मुहर लगते ही वह प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बन चुके है।

इसके साथ ही प्रतिभा सिंह के समर्थक विधायक मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। रविवार को सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस नेता शाम 7 बजे राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।