Loading...

सुजानपुर-पटलांदर मार्ग पर सड़क किनारे गिरी कार, चालक सुरक्षित

By PARUL Published: 20 Feb 2024, 11:10 AM | Updated: 20 Feb 2024, 11:10 AM 1 min read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में उपमंडल सुजानपुर के तहत सुजानपुर-पटलांदर मार्ग पर एक कार सड़क किनारे गिर गई। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। कार चालक सुरक्षित है।

जानकारी के मुताबिक, सुजानपुर-पटलांदर मुख्य मार्ग पर खस्ताहाल सड़क के कारण एक गाड़ी सड़क से दूसरी तरफ गिर गई। गनीमत यह रही कि कार का पिछला हिस्सा सड़क पर टिका रहा।

वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने एक अन्य वाहन चालक की सहायता से सड़क की एक तरफ गिरी गाड़ी को बाहर निकाला। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। कार चालक सुरक्षित है।