Loading...

सुन्नी डैम के नजदीक दोघरी क्षेत्र में चार और नोगली में एक शव बरामद

Ankita • 9 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई को बादल फटने से लापता हुए लोगों की तलाश जारी है। बाढ़ में लापता हुए शवों के मिलने का सिलसिला भी लगातार जारी है। वहीं आज राजधानी शिमला के समेज में सर्च ऑपरेशन के नौवें दिन शुक्रवार सुबह सुन्नी डैम के नजदीक दोघरी क्षेत्र में चार शव बरामद किए गए हैं। प्रथम दृष्टया में दो शव पुरुषों के हैं।

एक शव लड़की का है, जिसकी उम्र 14 से 15 साल बताई जा रही है। इसके साथ ही एक अन्य शव क्षत-विक्षत मिला है, जो महिला का बताया जा रहा है। जानकारी देते हुए उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि शव क्षत-विक्षत हैं। शवों को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया जाएगा।

इसके साथ ही जिला प्रशासन कुल्लू को भी इसके बारे में सूचना दे दी गई है। इसके अलावा नोगली में एक महिला का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान कल्पना केदारटा पत्नी जयसिंह के तौर पर हुई है, जो कि ग्रीनको हाइड्रो प्रोजेक्ट में कार्यरत थी। रेस्क्यू टीम द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर अस्पताल भेजा गया है।