सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर फिर से घोषित हुआ नीट यूजी का रिजल्ट
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नीट यूजी का रिजल्ट फिर से घोषित कर दिया गया है। एनटीए ने नीट यूजी छात्रों का सेंटर और सिटी वाइज रिजल्ट ऑनलाइन अपलोड कर दिया है। रिजल्ट अपलोड करने के लिए शनिवार दोपहर 12 बजे तक की डेडलाइन मिली थी।
उम्मीदवार आधिकारक वेबसाइट पर जाकर exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर अपना संशोधित स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने 5 मई को नीट यूजी 2024 परीक्षा आयोजित की थी और परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किया गया था।
बता दें 18 जुलाई को हुई सुनवाई में न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने एनटीए को छात्रों की पहचान की गोपनीयता बनाए रखते हुए परिणाम जारी करने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट में नीट पर अगली सुनवाई 22 जुलाई को होनी है।