Loading...

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोवि‍शील्ड का मामला, वैक्सीन के दुष्प्रभाव व जोखिम की जांच की मांग

PARUL • 1 May 2024 • 1 Min Read

कोविशील्ड का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर विशाल तिवारी नाम के एक शख्स ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। विशाल तिवारी पेशे से वकील है। उन्होंने अपनी इस याचिका में एक्स डायरेक्टर की अध्यक्षता में कोविशील्ड वैक्सीन के दुष्प्रभाव और जोखिम की जांच के लिए चिकित्सा विशेषज्ञ पैनल का गठन करने की मांग की गई है।

साथ ही कहा गया है कि ये सब सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट में दाख‍िल याचिका में मांग की गई है कि कोविड-19 के दौरान टीकाकरण अभियान के परिणामस्वरूप गंभीर रूप से विकलांग हुए या जिनकी मौत हुई है उन लोगों के लिए मुआवजे की व्यवस्था की जाए।

बता दें क‍ि यह याच‍िका सुप्रीम कोर्ट में दाख‍िल हुई है इस पर सुनवाई होगी या नहीं यह अभी तय नहीं हुआ है। एस्ट्राजेनेका ने पहली बार अदालती दस्तावेजों में स्वीकार किया कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी में विकसित उसका टीका दुर्लभ और गंभीर ब्लड क्लॉट का खतरा पैदा कर सकता है।

अदालत में डाली गई अर्जी में कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज के नेतृत्व में एक समिति गठित की जाए और कोविशील्ड के दुष्प्रभावों की जांच की जाए। बता दें कि दुनिया में सबसे ज्यादा कोविशील्ड वैक्सीन भारत में लगाई गई है।