Loading...

सुप्रीम कोर्ट में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

By Ankita Published: 13 May 2024, 6:52 PM | Updated: 13 May 2024, 6:55 PM 1 min read

HNN/ मंडी

सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली में 29 जुलाई से 3 अगस्त, 2024 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के सचिव विवेक कायस्थ ने दी।

उन्होंने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में हिमाचल प्रदेश से संबंधित लंबित मामलों की सुनवाई व उनका निष्पादन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का केस सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है और वह उसका निपटारा इस विशेष लोक अदालत के माध्यम से करवाना चाहता है तो वह अपने वकील के माध्यम से विशेष लोक अदालत में लगवा सकता है।

उन्होंने बताया कि लोग इस विशेष लोक अदालत से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।