Loading...

सुरंग से पहले नाहन को बनाकर देंगे अल्टरनेट बाईपास- अजय सोलंकी

PARUL • 27 Sep 2023 • 1 Min Read

9 किलोमीटर बनोग से वाया धार-क्यारी, कांसी वाला रोड का एस्टीमेट तैयार कर भेजा मंजूरी को

HNN/नाहन

नाहन शहर को ट्रैफिक दबाव के तनाव से मुक्त करने को लेकर विधायक अजय सोलंकी ने कदमताल तेज कर दिए हैं। एक और जहां शहर के नीचे से बनने वाली सुरंग का टेक्निकल सर्वे भी लगभग शुरू होने वाला है इस पूरे प्रोसेस में अभी काफी समय लग सकता है। लिहाजा विधायक के द्वारा शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर अल्टरनेट बाईपास को प्राथमिकता में शामिल कर लिया है।

बड़ी बात तो यह है कि विधायक अजय सोलंकी ने लोक निर्माण विभाग की टीम के साथ पैदल ही इस पूरी सड़क का मौका मुआयना भी कर लिया है। लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनोग से धार क्यारी होते हुए कांसी वाला तक की सड़क को बनाए जाने को लेकर एस्टीमेट भी तैयार कर बजट मंजूरी के लिए भेज दिया है। विभागीय जानकारी के अनुसार इस 9 किलोमीटर लंबी अल्टरनेट बाईपास सड़क के लिए 8 करोड़ रुपए का एस्टीमेट बनाया गया है।

बताया जा रहा है कि विधायक के द्वारा बजट पास करवाए जाने के लेकर प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं। माना यह जा रहा है कि जल्द ही बजट स्वीकृत होकर लोक निर्माण विभाग को सड़क बनाई जाने का ग्रीन सिग्नल मिल जाएगा। बता दें कि इस बजट के अंदर पक्की तारकोल युक्त सड़क तथा पैराफिट आदि शामिल है। सड़क की कुल लंबाई 9 किलोमीटर होगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस सड़क के निर्माण में कांशी वाला सब्जी मंडी से जाबल का बाग सड़क की काफी हालत खराब है जिसे टेक्निकल रूप से तैयार करने को लेकर स्पॉट चिन्हित भी कर लिए गए हैं। बरहाल बजट स्वीकार होते ही इस सड़क को वाहन योग्य पक्का बनाए जाने को लेकर अब उम्मीद की किरण नजर आने लग पड़ी है।

बता दें कि इस बाईपास सड़क के बनने के बाद न केवल नाहन शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी बल्कि शिमला से ऊपरी क्षेत्र से देश की मंदिरों में जाने वाले सेब व्यापारियों के लिए यह सबसे छोटा और जाम मुक्त रूट होगा। इस अल्टरनेट बाईपास की कनेक्टिविटी के बाद एनएच 907 ए तथा एनएच 72 को कनेक्टिविटी भी मिल जाएगी। यही नहीं इस सड़क से जुड़े दर्जनों गांव के लोगों को भी आजादी के बाद एक बेहतर बात पक्की सड़क नसीब होगी।

उधर, विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि नाहन शहर को बाईपास के लिए सुरंग भी मिलेगी तथा अल्टरनेट बाईपास भी। उन्होंने कहा कि तुरंत बनने में काफी समय लग सकता है। मगर उससे पहले बहुत जल्द ही अल्टरनेट बायपास रोड को मेटल जन सुविधा के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाहन शहर के विकास को गतिमान बनाए रखने को लेकर कसरत भी तेज कर दी गई है।

वही अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग बीके अग्रवाल का कहना है कि इस अल्टरनेट बाईपास की 9 किलोमीटर सड़क के लिए 8 करोड़ का बजट एस्टीमेट बनाकर शिमला भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही बजट स्वीकार होता है इस अल्टरनेट बाईपास सड़क के निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।