Loading...

सुरेंद्र चौहान बने शिमला नगर निगम के मेयर, उमा कौशल बनी डिप्टी मेयर

Ankita • 15 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

शिमला नगर निगम को नए मेयर और डिप्टी मेयर मिल चुके हैं। छोटा शिमला वार्ड से सुरेंद्र चौहान को मेयर तो वहीं टूटीकंडी वार्ड से उमा कौशल को डिप्टी मेयर बनाया गया है। बता दें कि पार्षदों की शपथ के बाद ही मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हुआ। इससे पहले नगर निगम शिमला के नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों की बैठक कल यानि बीते रविवार को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर में हुई।

शिवम प्रताप सिंह ने नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत का परचम लहराकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। भाजपा ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की है। माकपा को एक सीट पर जीत मिली है।

नगर निगम शिमला के नवनिर्वाचित पार्षदों ने सोमवार को पद एंव गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, शिमला शहरी से विधायक हरीश जनारथा, बड़सर से विधायक इंद्रदत्त लखनपाल मौजूद रहे।