Loading...

सेना के जवान के घर से उड़ाए सोने के आभूषण, पत्नी सहित रिश्तेदारों पर लगा आरोप…

SAPNA THAKUR • 8 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सेना के जवान के घर में चोरी की वारदात पेश आई है जिसका आरोप उसकी पत्नी और रिश्तेदारों पर लगा है। वही पीड़ित ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 379,120B, 34 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

लुधियाना निवासी मनप्रीत सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह शिमला के मिलिट्री अस्पताल शिमला में तैनात हैं। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी दलबीर कौर के रिश्तेदार उसके घर आए हुए थे जोकि रात को एक कमरे में सोए हुए थे।

जब वह सुबह कमरे में पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी और उसके रिश्तेदार वहां नहीं थे और अलमारी से 8-10 तोले सोने के जेवरात और 53 हजार रुपए की नकदी गायब थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और रिश्तेदार ने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।