HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पठानकोट-मंडी एनएच पर एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां कोटला के हनुमान मंदिर के पास एक बाइक और सेना के वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान देव राज उर्फ काका (47) निवासी घियोरा के रूप में हुई है, जबकि घायल चालक की पहचान चमन सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी घियोरा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर पठानकोट की ओर आ रहे थे। इसी दौरान हनुमान मंदिर के पास पहुंचते ही वह सेना वाहन से टकराकर सड़क पर गिर गए। हादसे में बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हुआ है। वहीं हादसे के बाद सेना का वाहन वहां से चला गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया। साथ ही घायल चालक का बयान दर्ज किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
घायल चालक के बयान के आधार पर सेना के वाहन को जसूर में रोक लिया गया। लेकिन सेना के जवानों का कहना है कि उनके वाहन से बाइक नहीं टकराई है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने सेना के वाहन और बाइक को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि घायल के बयान के आधार पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





