सेना में मेज़र पद से सेवानिवृत होने के बाद पदोन्नत हुए लैफ्टिनेंट कर्नल का गृह क्षेत्र में जोरदार अभिनंदन
HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
हमीरपुर सांसद क्षेत्र एवं जिला ऊना की उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत खरयालता के समाजसेवी व सेवानिवृत्त मेजर रैंक से पदोन्नत लैफ्टिनेंट कर्नल रघुवीर सिह डढवाल का उसके गृह क्षेत्र में भाजपा के पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय प्रबुद्ध लोगों ने जोरदार स्वागत किया। ध्यानार्थ रहे कि रघुवीर सिह डढवाल एक साधारण परिवार से संबंध रखते है अपनी मेहनत और बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदोन्नत लैफ्टिनेंट कर्नल रधुवीर सिह व उनकी धर्मपत्नी उषा देवी को चिंतपूर्णी के पूर्व विधायक एवं जिला ऊना भाजपा अध्यक्ष बलवीर चौधरी द्वारा उन्हें हिमाचली टोपी, मां की चुनरी एवं खाटू श्याम की फोटो देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर उनके साथ चिंतपूर्णी मंडल अध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी एवं जिला महामंत्री शाम मिन्हास विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके दौरान ग्राम पंचायत खरयालता प्रधान राकेश धीमान,बीडीसी सदस्य राजेंद्र ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य अशोक शर्मा, सोमनाथ सोनी, पंचायत सदस्य अंजली शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने बताया कि यह इलाके के लिए बेहद गर्व की बात है कि उनके इलाके में सैनिक को लैफ्टिनेंट कर्नल बनने का मौका मिला है।आने वाले युवाओं के लिए लैफ्टिनैंट कर्नल रधुवीर सिह प्रेरणादायक बनेंगे। कर्नल रधुवीर सिह ने मिडिया से बातचीत में बताया कि 16 साल पहले मेजर रैंक से सेवानिवृत्त हुआ था।
परन्तु किन्हीं कारणों से लैफ्टिनेंट कर्नल पद से बंचित रह गए थे। जिसके लिए हमने सर्वोच्च न्यायालय तक अपने हक की लड़ाई लड़ी और आज 16 साल बाद मेज़र रैंक से पदोन्नत लैफ्टिनेंट कर्नल पद पर आसीन हुए। जिसके हम हकदार थे। अगर आज मैं जो कुछ भी हूं अपने स्वर्गीय माता-पिता रत्न चंद, माता सत्या देवी के आशीर्वाद व बड़े भाई- भाभी रणजीत सिंह व शीला देवी के मार्गदर्शन व छोटे भाई बहन रणवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, बहन सुमन कुमारी, बहनोई शेर सिंह के स्नेह व गुरूजनों तथा क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद का परिणाम है। इसमें सबसे बड़ा योगदान धर्मपत्नी उषा देवी का सहयोग रहा है।
जिन्होंने मुझे हर समय-समय पर प्रेरित किया। जिसके कारण इस मुकाम तक पहुंचने में मुझे हौसला दिया है।इस मौके पर रिटायर्ड कैप्टन मदन ठाकुर, रघुवीर सिंह संगम, मक्खन सिंह, गिरधारी लाल, पूर्व उप प्रधान जीवन सिंह,तरसेम शर्मा,सुरजीत सिंह, शांति,डीपी,ओम प्रकाश व अन्य प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।