सेब के पेड़ों में लगा रिंग बोरर नामक कीड़ा, बागवानों केे लिए फिर मुसीबत
HNN / चंबा
बागवानों पर एक बार फिर मुसीबत बन आई है। जी हां, अब सेब के पेड़ों में कीड़े की समस्या देखने को मिली है, जिसके चलते सेब के पेड़ सूखने लगे हैं। इससे पहले बारिश-बर्फबारी ना होने के चलते सेब के पेड़ों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा था। अब सेब के पेड़ों को रिंग बोरर नामक कीड़ा नुक्सान पहुंचा रहा है। इससे बागवानों की चिंता बढ़ने लगी है।
सेब के पेड़ों के पत्ते पीले पड़ना शुरू हो रहे हैं। उसके बाद ये पत्ते सूखकर झड़ रह रहे हैं। पेड़ की टहनियां भी सूखने लग पड़ी हैं जिससे सेब का पेड़ खत्म हो रहा है। उधर, बागवानों नारायण सिंह, दिलीप कुमार, राकेश कुमार और संजीव कुमार ने उद्यान विभाग के अधिकारियों से कीड़े से बागवानों को निजात दिलवाने की मांग की है।
उधर, डॉ. राजीव रैणा ने बताया कि रिंग बोरर कीड़ा लगने पर लिथल चार एमएम एक लीटर पानी में घोलकर सेब के पेड़ों-पौधों पर निरंतर छिड़काव करें। स्प्रे समय पर होने से इस बीमारी पर रोक लगाई जा सकती है। बताया कि रिंग बोरर और रूट बोरर कीड़े अलग-अलग होते हैं। लिहाजा सेब के पेड़ों को लगी बीमारी के हिसाब से उनका उपचार संभव है।
