Loading...

सेरी मंच से इस दिन शुरू होगी ओपन हॉफ मैराथन….

PARUL 6 Mar 2024 Edited 6 Mar 1 min read

HNN/मंडी

जिला मंडी में पुलिस प्रशासन की ओर से 10 मार्च को सेरी मंच से सुबह 9:30 बजे ओपन हॉफ मैराथन आयोजित की जाएगी। इसमें विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा। मैराथन में भाग लेने से पूर्व प्रतिभागियों को सुबह 7:00 से आयोजकों के पास अपना निशुल्क पंजीकरण करवाना होगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि हॉफ मैराथन पुरुष वर्ग में 21 किलोमीटर दौड़ होगी। इसके प्रथम विजेता को 21 हजार, दूसरे को 15 हजार और तीसरे को 11 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी। इसके अलावा 5 धावकों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 2500-2500 हजार की राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला वर्ग में 11 किलाेमीटर दौड़ होगी।

इसमें प्रथम विजेता को 15 हजार, दूसरे को 11 हजार और तीसरे स्थान के लिए सात हजार की राशि दी जाएगी। पांच विजेता धावकों को सांत्वना पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 से 16 आयु वर्ग की फल दौड़ में विजेता को 4,100, दूसरे को 3,100 और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 2,100 रुपये दिए जाएंगे। 17 से 35 आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर रहने वाले को 4,100, दूसरे को 3,100 और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 2,100 रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 36 से 60 आयु वर्ग में प्रथम आने वाले को 4,100, द्वितीय को 3,100 और तृतीय स्थान पर रहने वाले को 2,100 रुपये नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं का प्रमाण पत्र और हिमाचली प्रमाण पत्र लाना होगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही सभी इस हाॅफ मैराथन में भाग ले सकेंगे।