सैंज के बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में उपमंडल बंजार के सैंज में पारला बाजार में बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर में आग लगने से सैंज के पारला बाजार सहित आसपास के गांव छरोण, रूपेण, बक्शाहल की बिजली चली गई। जिससे लोगों को काफी परेशानियां हो रही है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह पहले ट्रांसफार्मर में धमाका हुआ और उसके बाद अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। क्षेत्र में बिजली न होने से लोगों को काफी परेशानियां हो रही है। जिसके चलते स्थानीय लोगों ने बिजली बोर्ड से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की अपील की है।
इस संबंध में बिजली बोर्ड थलौट मंडल के अधिशासी अभियंता जितेंद्र विष्ट ने बताया कि बिजली का ट्रांसफार्मर जलने से आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।