Loading...

सैन्य कॉलेज देहरादून में आठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए इस दिन होगी परीक्षा….

Ankita 23 Jul 2024 Edited 23 Jul 1 min read

HNN/ शिमला

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून में आठवीं कक्षा में प्रवेश परीक्षा एक दिसंबर को देशभर में आयोजित होगी। सूचना ब्यूरो (रक्षा स्कन्ध) के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला अतः सेवा शिक्षण संस्थान है। यह कॉलेज 1922 में स्थापित हुआ था और इसका प्रमुख लक्ष्य छात्र एवं छात्राओं को संपूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून में आठवीं कक्षा में प्रवेश पाने के लिए छात्र एवं छात्राएं दोनों आवेदन करने के पात्र है। प्रवेश केवल आठवीं कक्षा में ही होता है। जुलाई 2025 के सत्र में प्रवेश के लिए ये परीक्षा देश के चुनिंदा शहरों में एक दिसंबर 2024 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवार की आयु एक जुलाई 2025 को साढ़े 11 वर्ष से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

अर्थात उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2012 से पहले और 01 जनवरी 2014 के बाद नहीं होना चाहिए। उम्मीदवार को प्रवेश के समय अर्थात 01 जुलाई 2025 को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से सातवीं कक्षा में अध्ययनरत या सातवीं कक्षा पास किया होना जरूरी है। लिखित परीक्षा में गणित (09:30-11:00 बजे तक) और सामान्य ज्ञान (12:00-13:00 बजे तक) और अंग्रेजी (14:30-16:30 बजे तक) होगी।

इसके बाद मौखिक परीक्षा की तारीख बाद में बताई जाएगी। मौखिक परीक्षा में परीक्षार्थी के बौद्धिक ज्ञान और व्यक्तित्व का परीक्षण किया जाएगा। मौखिक परीक्षा केवल उन्हीं उम्मीदवा का होगा जो लिखित परीक्षा में पास होंगे। फिर मौखिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। मौखिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को चुने हुए सैनिक अस्पतालों में स्वास्थ्य परीक्षण करवाना होगा।

जिन उम्मीदवारों का स्वास्थ्य ठीक पाया जाएगा केवल उन्हीं को राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में प्रवेश के लिए चुने जाने पर विचार किया जाएगा। उम्मीदवारों का स्वास्थ्य परीक्षण चयन प्रणाली का एक अंग है। उम्मीदवार को तब तक अंतिम रूप से चुन लिया गया नहीं समझना चाहिए, जब तक इस संबंध में प्रवेशाधिकार निर्देश जारी नहीं हो जाते हैं और उन्हें राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून में दाखिले के लिए चुने जाने की सूचना नहीं मिल जाती।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चे, लिखित परीक्षा एवं मौखिक परीक्षा, संबंधित कर्मचारी की पोस्टिंग राज्य या मूल अधिवास राज्य में दे सकते हैं। उनके अधिवास राज्य का निर्धारण उनके मूल अधिवास राज्य के अनुसार होगा और उनकी उम्मीदवारी भी उनके मूल अधिवास राज्य के अनुरूप होगी।

आवेदन पत्र उसी राज्य में जमा करना अनिवार्य है, जहां से उम्मीदवार परीक्षा देना चाहता है। परीक्षा परिणाम आरआईएमसी की वैबसाइट www.rimc.gov.in में अपडेट होता है, जिसकी जांच करने की जिम्मेदारी उम्मीदवार की होगी। प्रवेश परीक्षा के केंद्र सामान्यतः प्रत्येक राज्य की राजधानी में होगा या विज्ञप्ति में प्रकाशित शहर/स्थान पर होगा।

Related Topics: