HNN/ कुल्लू
देश-दुनिया के सैलानियों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा के दीदार को अब अगले साल का इंतजार करना होगा। प्रशासन द्वारा भारी बर्फबारी होने के चलते रोहतांग दर्रा को बंद कर दिया गया है जिसके चलते सैलानी अब यहां की खूबसूरत वादियों का दीदार नहीं कर सकेंगे। ऐसे में सैलानियों को रोहतांग का दीदार अब मई माह में ही होगा।
बता दें कि पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी और लगातार गिरता तापमान हर किसी के लिए मुसीबत बना हुआ है। बर्फबारी के चलते सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है जिसके चलते हर वक्त दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। इसी के चलते प्रशासन ने रोहतांग दर्रा को बंद कर दिया है जिसके चलते अब सैलानी रोहतांग दर्रा का दीदार नहीं कर पाएंगे।
उधर, उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि रोहतांग दर्रा को बंद कर दिया गया है। कोठी से आगे वाहनों को ले जाने पर रोक लगा दी गई है। गुलाबा बैरियर को भी कोठी स्थानांतरित किया गया है।

