Loading...

सोझा में दुर्घटनाग्रस्त हुई पर्यटकों की कार, चालक घायल

PARUL • 25 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पर्यटकों की कार हादसे की शिकार हो गई। हादसे में कार चालक घायल गंभीर रूप से हुआ है। घायल की पहचान ऋषभ मिश्रा यूपी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन पर्यटक आकाश, आरुषि निवासी राजस्थान व ऋषभ मिश्रा कार (UP 25-8342) टाटा पंच में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान जब वह सोझा के पास पहुंचे तो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक ऋषभ मिश्रा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि आकाश और आरुषि को हल्की चोटें आई हैं।

हादसे के बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से बंजार अस्पताल ले जाया गया। जहां पर ऋषभ मिश्रा का उपचार किया जा रहा है। जबकि आकाश और आरुषि प्राथमिक उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ हैं।