Loading...

सोलंकी जी मेडिकल कॉलेज और कोर्ट के लिए हो अलग-अलग बस सुविधा

Ankita • 29 May 2023 • 1 Min Read

बस अड्डा पर सोलंकी की सादगी के कायल हुए लोग दफ्तर की कुर्सी पर बैठकर सुनी एचआरटीसी कर्मियों की समस्याएं

HNN/ नाहन

6 नई बसों को हरी झंडी दिखा रवानगी देने के बाद विधायक अजय सोलंकी बड़े ही सादगी भरे अंदाज में बस अड्डा पर बैठे लोगों से मिले। विधायक ने ना केवल लोगों से उनकी समस्याओं को खुद पूछा बल्कि एचआरटीसी कर्मचारियों की मांगों पर भी गंभीरता के साथ समाधान निकालने की बात कही।

इस दौरान बीना, अनीता, हमीदा, बिल्किस आदि दर्जनों लोगों के द्वारा विधायक के समक्ष समस्या के समाधान को लेकर आग्रह किया। लोगों ने कहा कि सुबह के समय लोगों को अस्पताल और कोर्ट जाने के लिए सीट नहीं मिलती है। अधिकतर महिलाओं ने कहा कि कई बार उन्हें महिलाओं को अपनी गोद में भी बिठाना पड़ता है।

शिकायत कर्ताओं ने विधायक ने कहा कि इसकी बड़ी वजह बस की बड़ी कमी है। लोगों ने कहा कि जो बस बस अड्डा से मेडिकल कॉलेज तक जाती है वहीं बस कोर्ट की तरफ भी जाती है। एक ही छोटी बस दो जगह व्यवस्था बनाने में पर्याप्त नहीं हो पा रही है।

विधायक अजय सोलंकी ने अड्डा इंचार्ज धर्मेंद्र को आदेश देते हुए कहा कि कोर्ट के लिए अलग से बड़ी बस लगाई जाए। एचआरटीसी की ओर से विधायक को कहा गया कि इस रूट पर सबसे ज्यादा सड़क के किनारे अवैध रूप से खड़ी की गाड़ियां परेशानी का कारण बनती हैं।

इस पर विधायक ने कहा कि वह इस रूट पर ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था बनाने के लिए भी प्रयास करेंगे। विधायक ने कहा कि हमारी सरकार सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य के साथ सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में जनप्रतिनिधि का एक जनसेवक की तरह अहम रोल होता है।

उन्होंने कहा कि हम लोगों को किसी भी समस्या को लेकर परेशान ना होना पड़े इसको लेकर उन्होंने जल्द ही नई व्यवस्था बनाने के संकेत भी दिए हैं। उन्होंने नहान एचआरटीसी प्रबंधन से यह भी कहा कि लोगों की बस की समस्या का समाधान तुरंत किया जाए।

हैरानी की बात तो यह है कि बस अड्डा निरीक्षण पर आए अजय सोलंकी ने अड्डा इंचार्ज के कमरे में आगंतुकों के लिए रखी कुर्सी पर बैठकर लोगों की समस्याओं को सुना। यही नहीं बड़े ही सादगी भरे अंदाज में सोलंकी ने एचआरटीसी कर्मियों के साथ चाय की चुस्कियों का आनंद भी लिया।

वहीं अजय सोलंकी ने बस अड्डा के सौंदर्यीकरण को लेकर प्रबंधन टीम से विचार-विमर्श भी किया। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि बस अड्डे के बिल्कुल सेंटर पॉइंट में पार्क के बीच में साफ-सुथरी कैंटीन बनाए जाने पर भी विचार किया जाएगा।

इस दौरान विधायक के साथ प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, संजय अमित, जिला सिरमौर कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेंद्र पाल, पार्षद राकेश गर्ग, पूर्व पार्षद कपिल गर्ग, अड्डा इंचार्ज धर्मेंद्र आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।