Loading...

सोलंकी बोले- मेरी विधानसभा का हर कार्यकर्ता विधायक, कार्यकर्ता का सम्मान मेरा सम्मान

Ankita • 8 Oct 2023 • 1 Min Read

नाहन कांग्रेस मंडल कार्यकर्ता मिलन समारोह में हुआ नई ऊर्जा और जोश का संचार – बोले ज्ञान चौधरी

HNN/ नाहन

नाहन विधानसभा का किला फतेह करने के बाद यह पहला अवसर था कि जब नाहन मंडल के कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह आयोजित किया गया। मिलन समारोह में जहां विशेष रूप से स्थानीय विधायक अजय सोलंकी मौजूद रहे तो समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ज्ञान चौधरी के द्वारा की गई।

नाहन के पायल रेस्टोरेंट में आयोजित हुए इस मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में हर पंचायत से आए कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करी। इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी ने तमाम कार्यकर्ताओं का विधानसभा चुनाव में दिलाई गई जीत का धन्यवाद करते हुए कहां कि यह जीत मेरी नहीं बल्कि हमारे हर कार्यकर्ता की है।

सोलंकी ने कहा कि मैं विधायक नहीं हूं बल्कि मेरी विधानसभा क्षेत्र का हर कार्यकर्ता विधायक है। उन्होंने मंडल से आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी कार्यकर्ता के मान सम्मान को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। यही नहीं विधायक ने यह भी कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को अपनी समस्या के लिए इधर-उधर ना जाकर बल्कि सीधे मेरे पास आना है।

विधायक अजय सोलंकी ने मंडल अध्यक्ष ज्ञान चौधरी और उनकी समस्त कार्यकारिणी और पदाधिकारी को सफल सम्मेलन के आयोजन को लेकर उन्हें शुभकामनाएं भी दी। वही मंडल अध्यक्ष ज्ञान चौधरी ने विधायक को भरोसा दिलाते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नाहन मंडल का कार्यकर्ता नई ऊर्जा और उत्साह के साथ निश्चित ही ग्रास रूट पर कार्य करते हुए नाहन विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से भावी प्रत्याशी को विजय बनवाएंगे।

ज्ञान चौधरी ने कहा कि अब आने वाले समय में हर महीने मंडल की बैठक सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में विधायक के द्वारा किए गए कार्यों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर कार्य योजनाएं बनाई जाएगी। ज्ञान चौधरी ने यह भी कहा कि विधायक अजय सोलंकी लगातार अपने क्षेत्र में डटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र से भले ही हमें कोरे आश्वासन वाली राहत राशि मिली हो मगर प्रदेश की सुखविंदर सिंह सरकार ने राहत पैकेज जारी कर आपदा में प्रभावित हुए लोगों को राहत पहुंचाने की एक बड़ी कोशिश की है। ज्ञान चौधरी ने कहा कि नाहन मंडल का कार्यकर्ता और विधायक सहित तमाम पदाधिकारी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हर वक्त लोगों के साथ खड़े नजर आए।

मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार आप सब ने एक जुटता के साथ कांग्रेस पार्टी को विजय दिलाते हुए अजय सोलंकी को जीत दिलाई है निश्चित ही यह एक जुटता बनी रहनी चाहिए। बता दें अब हर महीने मंडल की बैठक आयोजित होगी।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं सचिव रूपेंद्र ठाकुर, जिला कांग्रेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नरेंद्र तोमर, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष उपमा धीमान, बिलकिस बानो, आराधना, विनेश, नाहन मंडल कांग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक सैनी, सलीम अहमद, नसीम दीदान, फकीर मोहम्मद, पार्षद राकेश पपली, पूर्व पार्षद कपिल गर्ग सहित करीब 550 कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।