Loading...

सोलन के इन क्षेत्रों में इस दिन बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….

PARUL • 8 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जून, 2024 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 11 के.वी. दोची फीडर से संचालित कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने बताया कि 11 जून, 2024 को प्रातः 9.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक कनिष्का रिसोर्ट, दुनती, दुनो, मैपल रिसोर्ट, सोनाघाट एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति तथा अन्य कारणों से उपरोक्त तिथि एवं समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने इस दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।