लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सोलन के नालागढ़ में खनन रोकने गई पुलिस टीम पर माफिया ने चढ़ाया टिपर, एक जवान घायल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 23 अप्रैल 2025 at 4:00 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

रामपुर गुज्जरां में अवैध खनन के दौरान माफिया ने पुलिस को कुचलने की कोशिश, दो गिरफ्तार, दो फरार

नालागढ़/सोलन

अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हमला
सोमवार रात सोलन जिले के नालागढ़ के रामपुर गुज्जरां क्षेत्र में अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर खनन माफिया ने हमला कर दिया। खड्ड में खनन रोकने पहुंचे पुलिस कर्मियों को देखकर जेसीबी और टिपर चालकों ने भागने की कोशिश की और इस दौरान पुलिस टीम के एक सदस्य को जानबूझकर टिपर से कुचलने की कोशिश की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

एक पुलिसकर्मी घायल, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
हमले में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया और वहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

मौके पर अवैध खनन में लिप्त थे जेसीबी और दो टिपर
जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी जोघों की टीम सोमवार रात रामपुर गुज्जरां गांव में खड्ड पर अवैध खनन की सूचना पर पहुंची थी। वहां एक जेसीबी और दो टिपरों से खनन किया जा रहा था। जैसे ही पुलिस टीम पहुंची, वाहन चालक भागने लगे और इसी प्रयास में एक ने पुलिस पर टिपर चढ़ा दिया।

दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
पुलिस ने जेसीबी चालक रवि दास निवासी घोलोंवाल व एक टिपर चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, जेसीबी व टिपर का मालिक अच्छर सिंह और दूसरा टिपर चालक निर्मल कुमार फरार हैं।

एसपी ने की पुष्टि, हत्या के प्रयास का केस दर्ज
एसपी सोलन विनोद धीमान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश, जान से मारने की धमकी और अवैध खनन के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]