सोलन के सत्यम ने नीट परीक्षा में हासिल किए 700 अंक
प्रदेशभर में तीसरा स्थान किया प्राप्त, परिजनों में खुशी का माहौल
HNN/ सोलन
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सत्यम ने नीट परीक्षा में 720 में से 700 अंक लिए है। इस परीक्षा में सत्यम ने प्रदेशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है।
इससे पहले सत्यम ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में साइंस संकाय में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था। बता दें सत्यम के माता-पिता और भाई भी डॉक्टर हैं।
बेटे की इस उपलब्धि से परिजनों में काफी खुशी का माहौल है। बता दें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पांच मई को मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट (यूजी) 2024 की परीक्षा आयोजित की थी।