सोलन जिला के विभिन्न स्थानों पर लगेंगे निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
HNN/ सोलन
प्रदेश राज्य एड्स कंट्रोल समिति तथा एक्शन रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (आरती), संत निश्चित सत्त संगठन तथा आरुषि ग्रामीण संस्थान सोलन द्वारा ‘लक्षित हस्तक्षेप परियोजना’ के माध्यम से वीरवार से सोलन जिला के विभिन्न स्थानों पर ‘एकीकृत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान’ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
आरती संगठन नालागढ़ की परियोजना अधिकारी किरण देवी ने कहा कि 12 अगस्त को न्यू टाउन कम्युनिटी हॉल बद्दी, 18 अगस्त को सोलन की ग्राम पंचायत दयोठी, 21 अगस्त को नालागढ़ की ग्राम पंचायत रडियाली और 22 अगस्त को एसएनएस फाउंडेशन नजदीक ट्रक यूनियन सेक्टर-2 परमाणू में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा।