Loading...

सोलन / टिप्पर अनियंत्रित होकर 150 फुट गहरी खाई में गिरा, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 27 Sep 2025 • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ। टिप्पर खाई में जा गिरा लेकिन गनीमत रही कि चालक की जान बच गई और उसे केवल मामूली चोटें आईं।

सोलन

पास देने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार टिप्पर जोनाजी रोड से गुजर रहा था। सामने से आ रही गाड़ी को पास देने की कोशिश में वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे खाई में लुढ़क गया।

स्थानीय लोगों ने की मदद
हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और खाई में उतरकर बचाव कार्य शुरू किया। चालक टिप्पर के कैबिन में फंसा हुआ था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।