Loading...

सोलन डाक मंडल के कार्यालय में इस दिन किया जाएगा पेंशन अदालत का आयोजन…..

Ankita • 23 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

अधीक्षक डाकघर सोलन डाक मंडल के कार्यालय में 29 सितम्बर, 2023 को प्रातः 11.00 बजे पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अधीक्षक डाकघर सोलन मंडल सपरुन आर.डी.पाठक ने दी।

आर.डी.पाठक ने कहा कि इस पेंशन अदालत में डाक पेंशन और डाक परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन सम्बन्धी शिकायते सुनी जाएंगी व उनका निवारण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि डाक पेंशन भोगी अपनी शिकायत कार्यालय अधीक्षक डाकघर सोलन डाक मण्डल सोलन-173211 को 27 सितम्बर, 2023 तक भेज सकते हैं।