लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सोलन-पीरन ठूंड बस सेवा बहाल नहीं हुई तो होगा धरना प्रदर्शन

SAPNA THAKUR | 4 जून 2022 at 2:35 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

बीते 27 वर्षों से चल रही सोलन-पीरन ठूंड सेवा को बंद करना तर्कसंगत नहीं है और यदि इस बस सेवा को एक सप्ताह के भीतर बहाल नहीं किया गया तो प्रदेश किसान सभा हिमाचल पथ परिवहन निगम के शिमला प्रमुख कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगी। हिमाचल प्रदेश किसान सभा के अध्यक्ष डाॅ. कुलदीप तंवर द्वारा जारी बयान में कहा कि सोलन-पीरन ठूंड बस सेवा राजनीति का शिकार हो गई है। इनका कहना है कि कसुंपटी निर्वाचन क्षेत्र में बीते 20 वर्षों से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व है जबकि सत्ता में भाजपा का शासन है।

यदि सरकार इस बस सेवा को आरंभ कर देती है तो विपक्ष द्वारा इसे बंद करवा दिया जाता है अर्थात यह सिलसिला बीते दो वर्षों से लगातार चलता आ रहा है। इस अवधि के दौरान अबतक आठ बार यह बस सेवा बंद हो चुकी है जिससे पीरन और सतलाई पंचायत के सैंकडों लोग परेशानी से जूझ रहे हैं। डाॅ. तंवर ने बताया कि मशोबरा ब्लाॅक के सिरमौर की सीमा के साथ लगते क्षेत्र के किसान सोलन मार्किट से जुड़े हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पीरन और सतलाई पंचायत के लोगों को सिरमौर के जघेड़ नामक स्थान पर सोलन के लिए बस पकड़ने के लिए निजी गाड़ी करनी पड़ती है जिसके न्यूनतम चार से पांच सौ रूपये अदा करने पड़ते है जिससे गरीब लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे है। उन्होने बताया कि सोलन-पीरन बस सेवा जनवरी 1995 को आरंभ की गई थी जिसे एचआरटीसी द्वारा कोरोना काल के दौरान बंद कर दिया गया। जिसके बंद होने से विशेषकर गरीब लोगों को सोलन मंडी व मार्किट जानें में बहुत असुविधा हो रही है।

उन्होने बताया कि यदि एचआरटीसी द्वारा इस बस सेवा को पुनः बहाल नहीं किया गया तो किसान सभा आन्दोलन का रास्ता अपनाने में भी गुरेज नहीं करेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी सोलन शुगल सिंह से दूरभाष से बात करने बारे काफी प्रयास किए गए परंतु उनके द्वारा मोबाईल फोन नहीं उठाया गया। जब उनके कार्यालय से इस बारे बात की गई तो उन्होने बताया कि डिपों की काफी बसें कंडम कर दी गई है जिस कारण घाटे में चलने वाले सारे रूट फिलहाल बंद कर दिए गए है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]