लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अब तक 125 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार, 53 बड़े नेटवर्क ध्वस्त, 9 नाइजीरियन भी शामिल

सोलन

चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार
सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ मिशन मोड में कार्रवाई करते हुए 2 मार्च 2025 को दो युवकों को 15 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बैकवर्ड लिंक में चंडीगढ़ से मुख्य सप्लायर गिरफ़्तार
पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बैकवर्ड लिंक की कड़ी को तोड़ते हुए मुख्य सप्लायर सुशील कुमार, निवासी मनीमाजरा को 5 अप्रैल 2025 को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया।

25 ग्राम चिट्टे के साथ तस्कर पकड़ा गया
इससे पहले, 3 अप्रैल 2025 को सुखदेव सिंह, निवासी अमृतसर को 25 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया।

सप्लायर अवतार सिंह अमृतसर से काबू
सुखदेव सिंह से प्राप्त जानकारी के आधार पर मुख्य सप्लायर अवतार सिंह, निवासी अमृतसर को 6 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया गया।

125 से अधिक आरोपी गिरफ्तार
सोलन पुलिस द्वारा अब तक नशा तस्करी के मामलों में बाहरी राज्यों के 125 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 119 बड़े सप्लायर और 9 नाइजीरियन तस्कर शामिल हैं।

53 बड़े नेटवर्क ध्वस्त, संपत्ति जब्त
सोलन पुलिस ने अब तक नशा तस्करी के 53 बड़े नेटवर्क ध्वस्त किए हैं और 15 आरोपियों की लगभग 5 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]