Loading...

सोलन पुलिस ने आदतन नशा तस्कर को निवारक हिरासत में भेजा, नशे के खिलाफ जारी है सख्त अभियान

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 12 May 2025 • 1 Min Read

सोलन

आदतन नशा तस्कर 3 महीने की निवारक हिरासत में भेजा गया

सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के मामलों में बार-बार पकड़े जा रहे आदतन नशा तस्कर नीरज शर्मा को प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत 3 महीने के लिए जेल भेज दिया है। नीरज शर्मा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 4 मामले दर्ज हैं, जिनमें भारी मात्रा में चरस और चिट्टा बरामद किया गया था। आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद भी लगातार नशा तस्करी में लिप्त पाया गया। पुलिस ने नशे के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए यह कार्रवाई की।

नशे के खिलाफ सोलन पुलिस का सख्त रुख, दो नशा तस्कर पहले भी हिरासत में भेजे गए

सोलन पुलिस ने अब तक 2 आदतन नशा तस्करों को प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत हिरासत में भेजा है। यह कदम नशा तस्करी पर रोक लगाने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

बाहरी राज्यों के 134 नशा तस्कर गिरफ्तार, 5.5 करोड़ की संपत्ति जब्त

सोलन पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में अब तक बाहरी राज्यों के 134 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही नशा तस्करों की 5.5 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई है। पुलिस ने इस कार्रवाई को जारी रखने का संकल्प लिया है ताकि जिले को नशा मुक्त बनाया जा सके।