सोलन पुलिस ने दबोचा उद्घोषित अपराधी
HNN/सोलन
जिला सोलन की पुलिस ने कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना करने के दोष में फरार अपराधी को गिरफ्तार किया है। अपराधी का नाम 55 वर्षीय गंगा राम पुत्र कांशी राम निवासी गांव खनेरी तहसील रामपुर, जिला शिमला है।
जानकारी के मुताबिक, सोलन पुलिस की एक टीम ज्युरी, रामपुर, सैंज, बढोगी कैंची में अपराधी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि उपरोक्त उद्घोषित अपराधी गांव बढोगी कैंची, डॉ. कुमारसैन, तहसील कुमारसैन व जिला शिमला में देखा गया है।
पुलिस ने वहां जाकर छानबीन की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले की आगामी छानबीन में जुटी है। मामले की पुष्टि सोलन एसपी गौरव सिंह ने की है।