Loading...

सोलन पुलिस ने 141 चालान कर वसूला 16,500 रुपए जुर्माना

Ankita • 6 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

सोलन पुलिस ने बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कसा है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में नाकाबंदी कर कुल 141 चालान काटे और 16500 रुपये जुर्माना वसूलकर सरकारी खजाने में भरा गया।

इस दौरान रैश ड्राइविंग और विदआउट ड्राइविंग लाइसेंस के एक-एक, विदआउट हेलमेट 5, विदआउट सीट बेल्ट 8 तथा अन्य में 79 चालान किए गए।

वहीं इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सोलन एसपी गौरव सिंह ने कहा कि जिला में बिगड़ैल चालकों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।