Loading...

सोलन पुलिस ने 142 चालान कर वसूला 34,700 रुपए जुर्माना

By Ankita Published: 30 Mar 2024, 3:23 PM | Updated: 30 Mar 2024, 3:23 PM 1 min read

HNN/ सोलन

जिला सोलन की पुलिस ने बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कसा है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में नाकाबंदी कर कुल 142 चालान किए और इस दौरान 34700 जुर्माना वसूलकर सरकारी खजाने में भरा।

इस दौरान इंग एंड ड्राइव केस में एक चालान किया गया, जबकि ओवर स्पीड के 7 चालान किए गए। बिना लाइसेंस 7 चालान, वहीं गाड़ी चलाते समय फोन के इस्तेमाल पर 4 चलान किए गए। बिना हेलमेट 42 चलान तथा विदआउट सीट बेल्ट 4 चलान किए। अन्य मामलों में कुल 77 चालान किए गए।

इसके अतिरिक्त 2 चालान धूम्रपान अधिनियम के अंतर्गत किए, जिसमें 200 रुपये चलान के रूप में वसूले गए। वहीं, सोलन एसपी गौरव सिंह ने कहा कि जिला में बिगड़ैल चालकों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।