Loading...

सोलन पुलिस ने 143 चालान कर वसूला 20,500 रुपए जुर्माना

Ankita • 15 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

सोलन पुलिस ने बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कसा है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में नाकाबंदी कर कुल 143 चालान किए और इस दौरान 20,500 रुपये जुर्माना वसूलकर सरकारी खजाने में भरा गया।

इसमें ओवर स्पीड के तीन चालान, विदआउट ड्राइविंग लाइसेंस 5, यूज मोबाइल 37, विदआउट हेलमेट 37, विदआउट सीट बेल्ट 4 तथा अन्य में 91 चालान किए गए। इसके अतिरिक्त 13 चालान धूम्रपान अधिनियम के अंतर्गत कर 2200 रुपये जुर्माना किया गया है।

वहीं, इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सोलन एसपी गौरव सिंह ने कहा कि जिला में किसी भी सूरत में बिगड़ैल चालकों को नहीं बख्शा जाएगा।