सोलन पुलिस ने 168 चालान कर वसूला 38,900 जुर्माना
HNN/ सोलन
सोलन पुलिस ने बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कसा है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जिला में अलग-अलग जगहों पर नाकाबंदी कर कुल 168 चालान किए और इस दौरान 38, 900 रुपये जुर्माना वसूला।
इस दौरान ड्रंक एंड ड्राइव 3, रैश ड्राइविंग 2, ओवरस्पीड 57, विदआउट ड्राइविंग लाइसेंस 4, यूज मोबाइल फोन 2, विदआउट हेलमेट 41, विदआउट सीट बेल्ट 1 तथा अन्य में 58 चालान किए गए।
इसके अतिरिक्त धूम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत 7 चालान किए और 1300 रुपये जुर्माना प्राप्त किया गया। वहीं इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सोलन एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस जिला में बिगड़ैल चालकों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी।