सोलन पुलिस ने 176 चालान कर वसूला 27,700 रुपए जुर्माना
HNN/ सोलन
सोलन पुलिस ने बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कसा है। जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रो में नाकाबंदी कर कुल 176 के चालान किए और इस दौरान 27,700 जुर्माना वसूलकर सरकारी खजाने में भरा गया।
इसमें रैश ड्राइविंग के 2, विदआउट ड्राइविंग लाइसेंस 4, यूज मोबाइल का एक, विदआउट हेलमेट 44, विदआउट सीट बेल्ट के पांच तथा अन्य में 120 चालान किए गए। इसके अतिरिक्त 41 चालान धूम्रपान अधिनियम के अंतर्गत किए और 5300 रुपये जुर्माना लगाया गया है।
वहीं, इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सोलन एसपी गौरव सिंह ने कहा कि वह जिला में बिगड़ैल चालकों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेंगे।