सोलन पुलिस ने 191 चालान कर वसूला 24, 000 रुपए जुर्माना

By Ankita Published: 13 May 2024, 1:48 PM | Updated: 13 May 2024, 1:48 PM 1 min read

HNN/ सोलन

सोलन पुलिस ने जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में नाकाबंदी कर कुल 191 चालान किए और इस दौरान 24, 000 रुपए जुर्माना वसूलकर सरकारी खजाने में भरा गया।

इस दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव 3, ओवर स्पीड 2, विदआउट ड्राइविंग लाइसेंस 5, यूज मोबाइल 4, विदआउट हेलमेट 68, विदआउट सीट बेल्ट 4 तथा अन्य में 105 चालान किए गए। इसके अतिरिक्त 16 चालान धूम्रपान अधिनियम के अंतर्गत कर 1600 रूपये जुर्माना किया गया है।

वहीं, इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सोलन एसपी गौरव सिंह ने कहा कि जिला में बिगड़ैल चालकों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।